बाराबंकी। कस्बा फतेहपुर में से सटे कटघरा पुल के निकट एक स्कॉर्पियो व पिकअप की आमने सामने भीषण टक्कर के चलते कार गहरी खाई में जा गिरी, कार सवार 6 लोगों को आसपास के ग्रामीणों द्वारा गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर भेजा गया। मामला थाना क्षेत्र फतेहपुर अंतर्गत ग्राम कटघरा स्थित शारदा सहायक पुल के निकट रोड का है। महमूदाबाद की तरफ से सामने आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने स्कॉर्पियो गाड़ी से हुई भीषण टक्कर में कार गहरी खाई में जा गिरी, आनन-फानन स्थानी ग्रामीणों की मदद से कार सवार में 6 लोगों को किसी तरह से बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर भेजा गया पुलिस की माने कार सवार लोगों को संभवत कोई गंभीर चोटे नहीं आई है।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

