शाश्वत भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक बने

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

अम्बेडकरनगर। भाजपा के सोशल मीडिया विभाग का विस्तार हुआ है। जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी के प्रस्ताव पर प्रदेश नेतृत्व ने जलालपुर विधानसभा के शाश्वत मिश्रा को जिला संयोजक नियुक्त किया है। साथ ही विधानसभा अकबरपुर के अंकुर मौर्य और विधानसभा टांडा के उदधि त्रिपाठी को सह संयोजक नियुक्त किया है। मनोनयन पर पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा व राम प्रकाश यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा, आईटी संयोजक मनीष मिश्र, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, दीपक तिवारी,संजय सिंह, विनय पाण्डेय ने बधाई दी है।
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

Don`t copy text!