बस ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा रिफर

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)04/07/2021

बाराबंकी। थाना फतेहपुर क्षेत्र में बीती रात एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मारी दी। जिसमें एक व्यक्ति की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी व दूसरा गम्भीर रुप से घायल हो गया डाक्टरों घायल की नाजुक हालत देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया। चौकी प्रभारी मनोज सैनी ने बस को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार थाना फतेहपुर के ग्राम अहिरन पुरवा के निकट सड़क पर शनिवार की देर रात को रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर से बाइक पर सवार दो व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर इसरौली चौकी प्रभारी मनोज कुमार सैनी पुलिस बल के साथ पहुंच कर आनन-फानन में घायलों को ऐम्बुलेंस से समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुर भेजा। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर उपचार के दौरान अजय कुमार 26 वर्षीय की मौत हो गई है। वही घायल नरेन्द्र 28 वर्षीय का इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है पीड़ितों के पक्ष से तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। दोनों थाना फतेहपुर के ग्राम गोरा करौदी के निवासी है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)04/07/2021

 

 

Don`t copy text!