सीडीओ ने जागरुकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। वर्ल्ड विजन इंडिया, क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम द्वारा कोरोना टीकाकरण जागरुकता कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह द्वारा डीआरडीए परिसर से जागरुकता वाहनो को हरी झंडी दिखाकर किया। निंदूरा ब्लॉक के 134 गावों में आने वाले 12 दिनो तक गांव गांव में घूमकर ऑडियो और वीडियो संदेश द्वारा ग्राम वासियों को कोरोना टीकाकरण के महत्व व वर्तमान में उसकी आवश्यकताओं के बारे में जागरुक करेंगे ताकि लोगों के बीच में कोरोना टीकाकरण को लेकर जो भ्रांतियां है, वो दूर हो और लोग ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाएं ताकि कोरोना से स्वयं, परिवार व समाज को सुरक्षित कर सके। इसमे जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह व मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह के द्वारा जनता के नाम संदेश भी है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!