राज्यसभा सांसद विजय पाल पहुंचे सुधीर सिंह के आवास
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिंह “सिद्धू“ के सत्यप्रेमी नगर स्थित आवास पर पहुंच कर सिद्धू के पिता के निधन की जानकारी लेते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहां सिद्धू के पिता के निधन की जानकारी देर में प्राप्त हुई थी इसलिए उस समय नहीं आ सके। सिद्धू से कुशल क्षेम पूछ कर जिले में पंचायत चुनाव की जानकारी ली। राज्य सभा सांसद के आने की सूचना पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू दिवेदी, सभासद संघ के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह “ज्ञानू“, पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव, भाजपा नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर वर्मा, सुशील गुप्ता, प्रणव श्रीवास्तव, भूपेन मिश्रा, जयदीप सिंह पहुंचकर मुलाकात की।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500