19 जुलाई को होगा धरना प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

मसौली बाराबंकी। नियमतिकरण एव जेम पोर्टल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सोमवार को मनरेगा महासंघ के तत्वावधान में मनरेगाकर्मियों ने सात सूत्रीय मांग पत्र खण्ड विकास अधिकारी को सौपा तथा मनरेगाकर्मियों ने मांग पूरी न होने पर आगामी 19 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की बात कही। मनरेगा महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष संदीप कुमार की अगुवाई में मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ रामेन्द्र सिंह कुशवाह को ज्ञापन सौपते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मनरेगाकर्मियों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। विभिन्न विभागों में 3 साल कार्य करने वाले कर्मियों को नियमतिकरण किया जा रहा है परन्तु मनरेगाकर्मी 10 15 वर्षो से कार्य कर रहे परन्तु नियमितीकरण नही किया जा रहा है जो निंदनीय है तथा जेम पोर्टल से हो रही भर्ती मनरेगाकमियो पर कुठाराघात है जिसे तुरन्त बन्द किया जाय। महासंघ के अध्यक्ष संदीप कुमार ने महिला मेट की नियुक्ति ग्राम पंचायत स्तर पर किये जाने की मांग करते हुए नियमतिकरण प्रक्रिया पूरी न होने तक मनरेगाकमियो को सामान वेतन दिलाये जाने की मांग की तथा वर्ष 2015 से लम्बित ईपीएफ का नियोक्ता अंश जमा कराये जाने की मांग की। ज्ञापन सौपते हुए कम्प्यूटर आपरेटर विजय कुमार मिश्रा ने शासन प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पूर्व से कार्यरत प्राइवेट कम्प्यूटर ऑपरेटरों को योग्यता अनुसार समायोजित कर उन्हें सामान कर्मचारियों की भांति मानदेय दिया जाय। श्री मिश्रा ने कहा कि शासन प्रशासन समय रहते मांगो पर ध्यान नही दिया तो आगामी 19 जुलाई को जिलास्तर पर महासंघ के तत्वावधान में प्रदर्शन किया जायेगा। इस मौके पर अवर अभियंता लघु सिंचाई आर के प्रकाश, तकनीकी सहायक अशोक यादव, सूरज प्रसाद, अजय कुमार, दिलीप कुमार, मदनलाल, मनरेगा सोशल ऑडिटर शिवबालक वर्मा, ग्राम रोजगार सेवक संघ ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार राव सहित समस्त मनरेगाकर्मी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!