पुरूष्कार घोषित वाँछित अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

अभियुक्तगण गैगस्टर एक्ट के मामले में चल रहा था वाँछित

औरैया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम के निर्देशन में अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्र नाथ व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जनपद औरैया के कुशल नेतृत्व में थाना पर पंजीकृत गैगस्टर एक्ट से सम्बन्धित पुरूष्कार घोषित अपराधी/ वाँछित अभियुक्तगण विजय सिंह पुत्र विश्राम सिंह निवासी जरसेन थाना मूसानगर जिला कानपुर देहात उम्र करीब 30 वर्ष , सुरेन्द्र उर्फ भुल्ली पुत्र सरनाम सिंह निवासी बढापुर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 26 वर्ष जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर द्वारा सम्पादित की जा रही है। दौराने गश्त मुखविर खास ने आकर सूचना दी की कोतवाली औरैया में पंजीकृत गैगस्टर एक्ट का मुल्जिम इण्डियन आँयल तिराहे पर बैगनार कार से कही जाने की फिराक में है। सुभाष चौराहा की तरफ आ रहे है। इस सूचना पर विश्वास कर 13 जुलाई 2021 मंगलवार को थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा कानपुर रोड बर्फ फैक्ट्री के पास से समय करीब पौने 2 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्तगण उपरोक्त का चालान मान्नीय न्यायालय किया गया । उपरोक्त मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी सदर सुरेंद्र नाथ ने बताया कि अभि0गण एक शातिर किस्म के अपराधी है, जो लगातार फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास व दविशे जी जा रहे थी। अभियुक्तगण अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अपने आप को छिपाये घूम रहे थे। जिससे पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 04 जुलाई 2021 को अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रूपये का पुरूष्कार घोषित किया गया था। अभि0गणो के कब्जे बरामद शुदा वैगनार को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है । पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्य की जा रही है। अभियुक्तगणो का आपराधिक इतिहास गैगस्टर एक्ट तथा धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में कोतवाली औरैया। तथा थाना दिबियापुर जनपद औऱैया में दर्ज हैं।गिरफ्तार करने वाली स्वाट टीम प्रभारी स्वाट टीम निरीक्षक सत्येन्द्र यादव मय स्वाट टीम, उ0 नि0 सुधीर भारद्वाज थाना कोतवाली औरैया, उ0 नि0 प्रशान्त सिंह थाना कोतवाली औरैया,
का0 जितेन्द्र चौधरी, का0 अंकुर कुमार आदि शामिल रहे।

Don`t copy text!