विधायक सुरेश व जिलाध्यक्ष अयाज ने दी आकाश यादव को बधाई
बाराबंकी। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव द्वारा आकाश यादव को बाराबंकी समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश यादव ने सर्वप्रथम पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, सदर विधायक सुरेश यादव व सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद से भेंट किया। इसके पश्चात देवा शरीफ मजार पहुंचकर यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष साफे जुबेरी व नवनियुक्त छात्र सभा जिलाध्यक्ष आकाश यादव ने चादर चढ़ाई और अमनचैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है आकाश यादव के छात्र सभा जिलाध्यक्ष बनने पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में छात्र छात्राओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे और 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अहम भागीदारी निभाएंगे। बधाई देने वाले में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अजय कुमार वर्मा, बब्लू साफे जुबेरी, मौलाना असलम, दीपक गुप्ता, कृष्ण कुमार रावत, संतोष जयसवाल, आनंद यादव, दीपक रावत, कुलदीप यादव आदि सपाई मौजूद रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489