सिखों के लिए मुसलमानों ने खोल दिए मस्जिद के दरवाजे, पेश किया मिसाल!

https://www.smnews24.com/?p=3256&preview=true

चंडीगढ़: पंजाब में मुस्लिमों द्वारा भाईचारे की मिसाल पेश की गई है। सिखों को लंगर बनाने और बांटने के लिए मुस्लिमों ने सिखों के लिए मस्जिद के दरवाजे खोल दिए और साबित किया कि देश में अभी भी लोगों के अंदर इंसानियत बाकी है।

लाल मस्जिद बाद के मुगलकाल से ताल्लुक रखती है और यह सैफूद्दीन को समर्पित है जो कि शैख अहमद फारुकी सिरहिंदी के पौते थे।

मुस्लिम समुदाय ने लंगर के लिए मुगलकालीन लाल मस्जिद परिसर सिख समुदाय को सौप दिया। सिख समुदाय अब श्रद्धालुओं को रसोई बनाकर यहीं पर खाना खिलायेगा।

ध्यान रहे ये मेला गुरु गोबिंद सिंह के की शहादत को याद में आयोजित होता है। वहीँ दूसरी और ये मस्जिद भी मुगल काल की है। जिसे शेख अहमद फारुकी सिरहिंदी ने बनवाया था। दो साल पहले इस मस्जिद का पुनर्निर्माण कराया गया।

स्थानीय युवक चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि मुस्लिम समुदाय ने लंगर तैयार करने के लिए अपनी जमीन का उपयोग करने की अनुमति दी है। हम पिछले तीन दिनों से भोजन तैयार कर रहे हैं और यहां आने वाले लोगों को सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मस्जिद के तहखाने का इस्तेमाल भी हमारे खाद्य पदार्थों के भंडारण के लिए किया जा रहा है। दो गांवों के गुरुद्वारों ने मिलकर लंगर का आयोजन किया और ग्रामीणों ने समुदाय के लोग रसोई घर की सेवाओं में हाथ बंटा रहे हैं।

मस्जिद के इंचार्ज से इजाजत मिलने के बाद रंवान और बाथो गांव के लोगों ने इसके परिसर के अदंर लंगर लगाने का इंतजाम किया। हम लोगों के लिए खाना बना रहे हैं और तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में लंगर बांट रहे हैं। इस मस्जिद के बेसमेंट का भी हमें इस्तेमाल करने दिया जा रहा है|

Don`t copy text!