दिन भर हलकान रही गोतोखोर व पुलिस प्रशासन, नहीं मिली सफलता
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान के संदिग्ध परिस्थितियों में सरयू नदी में छलांग लगाए जाने की आशंका के बीच पुलिस प्रशासन व एन डी आर एफ स्ट्रीमर बोट टीम के साथ दिनभर हलकान रहे परंतु लापता हुए ग्राम प्रधान के शव को बरामद करने में उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी। मामला ग्राम पंचायत मरकामऊ का है यहां के मौजूदा ग्राम प्रधान आनंद शंकर गुप्ता परिजनों के मुताबिक बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे विकासखंड सिरौलीगौसपुर जाने की बात कह कर घर से निकले थे परंतु वे वापस नहीं लौटे इसी दौरान थाना रामनगर के सरयू नदी के मध्य संजय सेतु पर लावारिस हालत में खड़ी थी उनकी बाइक पर रखे मोबाइल को चेक पोस्ट के कर्मचारियों ने देखा तत्पश्चात कर्मचारियों ने उसके मोबाइल को चेक किया तो उनके भाई रवि शंकर गुप्ता के नंबर पर सूचना देते हुए सारी बात बताई जिस पर ग्राम प्रधान की पत्नी रेखा गुप्ता व उनके पुत्र परिवारी जन तथा गांव के लोग पुल पर पहुंचे। भाई रवि शंकर का कहना है कि प्रधान विकास खंड सिरौलीगौसपुर जाने की बात कह कर घर से निकले थे परंतु वे अभी तक वापस नहीं लौटे सूचना पर थाना रामनगर पुलिस व एमडीआर एफ स्ट्रीमर बोट की टीम के साथ नदी ने तलाश करते करते करीब 30 किलोमीटर दूर सेमरी जीवल गांव तक पहुंची टीम के काफी प्रयास के बावजूद भी सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं उपजिलाधिकारी सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एडीओ पंचायत अभय शुक्ला के साथ तिलवारी गांव पहुंचे जहां उन्होंने बाढ में लगे राजस्व कर्मियों से पूरी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामनगर नारद मुनि ने बताया कि शव को बरामद किए जाने का काफी प्रयास टीम के द्वारा किया जा रहा है परम अभी सफलता हाथ नहीं लगी है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

