भाजपा नेता सिद्धू के आवास पहुंचे राज्यमंत्री

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। शुक्रवार को भाजपा नेता सुधीर सिंह सिद्धू के सत्यप्रेमी नगर स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के चेयरमैन दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी पहुंचे। सिद्धू एवं नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश ने भी राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर वीरेंद्र तिवारी सिद्धू एवं जिलाध्यक्ष से मंडलों एवं सेक्टरों के कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर महामंत्री संदीप गुप्ता, विष्णु प्रभाकर वर्मा, डॉक्टर हरिनाम सिंह वर्मा, राम प्रकाश श्रीवास्तव, देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू, रोहित सिंह, गुरदीप सिंह आदि भाजपाई उपस्थित रहे।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!