यूपी मे परिवर्तन लाएगी आम आदमी पार्टी।

आशिष सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

 लखनऊ उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी व राज्य सभा सांसद श्री संजय सिंह जी व उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री सभाजीत सिंह जी द्वारा स्वीकृत गाजीपुर जनपद के नवनियुक्त जिला प्रभारी श्री एन.डी श्रीवास्तव जी का आगमन जिला कार्यालय बड़ी बाग चुंगी पर हुआ । इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिला प्रभारी जी का गर्मजोशी से स्वागत किया । इस दौरान जिला प्रभारी श्री एन.डी श्रीवास्तव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीति और नियत दोनो साफ है पार्टी का मुद्दा विकास है पार्टी यूपी मे परिवर्तन लाएगी । आप जिला अध्यक्ष श्री राकेश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज बदहाल है रोजी और रोजगार का अभाव है । जिला महासचिव इमरान खान व किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नागेंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अगर यूपी मे बनती है तो सभी वर्गो को समान अधिकार मिलेगा । जिला उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र मौर्य जी व दिनेश मौर्य ने कहा कि दिल्ली का विकास माडल देश का उत्तम माडल है दिल्ली मे 300 यूनिट बिजली फ्री , पानी फ्री, चिकित्सा फ्री है । जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सलमान सईद ने कहा कि जनता आम आदमी पार्टी को उम्मीद भरी निगाह से देख रही है और अपील किया कि पार्टी से ज्यादा से ज्यादा लोग 915140403 मिस्ड काल से जुडकर उत्तर प्रदेश को बेहतर प्रदेश बनाने मे सहयोग करे । इस दौरान संतोष कुशवाहा, अश्विनी सिंह, अमित सिंह, जगदीश, श्रवण कुमार, सुरेश, जितेंद्र यादव, संतोष यादव , अजय वर्मा, अरविंद खरवार, नरेंद्र मौर्य, राजू यादव, ओमप्रकाश भारती ,सुगरीम कुमार, रामेश्वर, गुलाब वनवासी , सुनील कुमार क्षेत्र पंचायत आदि उपस्थित थे । संचालन जिला महासचिव इमरान खान अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री राकेश कुमार ने किया ।

आशिष सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!