प्रत्येक बूथ पर यूथ को किया जायेगा मजबूत : यषवंत सपा लोहिया वाहिनी की बैठक में बोले सपा नेता

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

मसौली बाराबंकी। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष यषवंत यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए 22 में सपा को मजबूत करने की अपील की। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष यषवंत यादव ने कहा कि सरकार युवाओं का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने बढ़ती कानून व्यवस्था और किसानों की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर यूथ को मजबूत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा ने सत्ता में रहते हुए युवाओं को बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए निशुल्क लैपटॉप वितरण, बेरोजगार युवाओं को भत्ता, बालिकाओं को कन्या विद्याधन जैसी योजनाओं का संचालन किया था लेकिन आज युवाओं को सरकार गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक बूथ पर यूथ को मजबूत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता ओमचन्द यादव, अखिलेश यादव, पिंकू सैनी, अरविंद चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!