दीवार गिरने से मासूम की मौत मौके पर पहुंची राजस्व टीम
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
देवा, बाराबंकी। क़ुखि़र्ला गांव में दीवार गिरी, दीवार के नीचे दब कर मासूम बच्चे की हुई मौत, तहसीलदार तपन मिश्रा ने बताया की मौके पर पहुंची राजस्व टीम में आपदा सहायता दिए जाने के लिए कार्यवाही कर विभागीय अधिकारियों को कागज भेजे हैं, जल्द ही पीड़ित सहायता राशि मिलेगी। देवा के ग्राम क़ुखि़र्ला निवासी लतीफ के मकान की दीवार मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे अचानक गिर गई,गिरी दीवार के पास खेल रहा लतीफ का ढाई साल का बच्चा मोहम्मद असद दीवार के नीचे दब गया जिससे असद की मौत हो गई। क़ुखि़र्ला गांव में दीवार के नीचे दब कर हुई मासूम की मौत की खबर सुन कर तहसीलदार तपन मिश्रा के आदेश पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार किशन प्रसाद, कानूनगो उमेश त्रिपाठी, हल्का लेखपाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने के लिए कागजी लिखा पड़ी किया ।तहसीलदार तपन मिश्रा ने बताया आपदा सहायता योजना के तहत पीड़ित परिवार को जल्द ही सरकारी सहायता राशि दी जाएगी।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

