बाराबंकी पुलिस व चाइल्ड लाइन टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

बाराबंकी मिशन शक्ति फेज-3 के दृष्टिगत बाराबंकी पुलिस व चाइल्ड लाइन टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया-

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में आज दिनांक 20.09.2021 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय अन्दका थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी में मिशन शक्ति कार्यक्रम के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस विभाग, बाल किशोर ईकाई, चाइल्ड लाइन टीम, विद्यालय के अध्यापक व ग्राम पंचायत के महिला/पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहें। जिसमें चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक श्री जियालाल द्वारा बच्चों को मिशन शक्ति के बारे में व मा0 मन्त्री जी द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया । प्रभारी निरीक्षक एच0टी0यू0 श्रीमती शमानाज सिद्दीकी द्वारा नारी सुरक्षा, नारी जागरुकता, नारी स्वावलम्बन हेतु कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्प लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), घरेलू हिंसा, महिला उत्पीडन, बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्क्षावृत्ति व महिला हेल्प डेस्क आदि के बारे में बताया गया।मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

Don`t copy text!