सांसद आपदा मद से दी चार लाख की सहायता

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

बाराबंकी। विकास खण्ड सिद्धौर के ग्राम सुसवाई में विगत दिनों राहुल चौहान पुत्र विनोद कुमार चौहान की नाले में डूबने से हुई मृत्यु की अहेतुक सहायता दैवीय आपदा मद से रूपये चार लाख की स्वीकृति पत्र मृतक परिजन पिता को भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाया और हर सम्भव मदद देने का आष्वाशन दिया। इस अवसर पर सांसद श्री रावत ने कहा कि आपदा बता कर नही आती किन्तु जिस किसी व्यक्ति पर आपदा आती है तो हमारी सरकार ऐसे आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्पर्य है और यह जिले में अभूतपूर्व कि आपदा प्रभावित के मृतकों के परिजनों को तत्काल मदद पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर तहसीलदार रामदेव निषाद, लेखपाल आनंद प्रकाश गौतम, प्रवीण कुमार, अम्बरीश रावत, सीता शरण वर्मा आदि मौजूद रहे।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

 

Don`t copy text!