पत्रकार ने जताई हत्या की आशंका पुलिस अधीक्षक से कारवाई की मांग
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। जनपद के कस्बा जैदपुर में इस समय एक गिरोह संचालित है जो लोगों के फर्जी नाम, मोबाइल नम्बर व ई-मेल का इस्तेमाल करके फर्जी व भ्रामक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ शासन व प्रशासन को गुमराह करके परेशान कर रहा है। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी ने सर्विलांस टीम के साथ खुफिया विभाग को निर्देशित किया है। जिससे फर्जी शिकायत करने वालों के होश फाख्ता हो गये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मो0 शमीम अंसारी जिला ब्यूरोचीफ एक्सप्रेस मीडिया सर्विस समाचार एजेंसी का संवाददाता है। पत्रकार अपनी न्यूज एजेंसी के माध्यम से खबरों का प्रकाशन करता है। इसीक्रम में पत्रकार ने कुछ दिन पूर्व अफसाना बानो पुत्री रसीद मोहम्मद शाह निवासिनी कटरा, कस्बा व थाना जैदपुर, तहसील नवाबगंज जिला-बाराबंकी की खबर को प्रकाशित किया है जिस पर थाना जैदपुर की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0-0174/2021 अ0धारा 147, 323, 504, 506, 427 आई0पी0सी0 पंजीकृत किया था तब से अफसाना के विपक्षीजन पत्रकार के विरूद्ध फर्जी नामों व ई-मेल आई0डी0 से आई0जी0आर0एस0 पर गंदी-गंदी गालियां लिखकर शिकायत कर रहे हैं और पत्रकार को किसी गंभीर अपराध में फंसाने के लिए कुचक्र रचकर रहे हैं। पत्रकार के प्रेस आफिस पर अज्ञात व्यक्ति रात बिरात आकर ईंटा गुम्मा फेंकवाते हैं तथा क्षेत्र के शराबियों को शराब पिलाकर पत्रकार पर जानलेवा हमला किया था जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसकी फोटोग्राफ पत्रकार के पास मौजूद है। पत्रकार ने मौके से तुरंत पुलिस को फोन किया लेकिन शराबी होने के कारण पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। विगत कई दिनों विपक्षीजन थाने की पुलिस को गुमराह करके फर्जी व कूटरचित प्रार्थना पत्र देकर पत्रकार के खबर प्रकाशन पर रोक लगाना चाहते हैं ताकि पत्रकार डर जाये और उक्त मामले को न उठाये। पत्रकार के विरूद्ध आज फिर 6 प्रार्थना पत्र थाने पर दिये गये हैं। जिस पर थाने द्वारा जब शिकायतकर्ताओं को बुलाया जाता है तो वह शिकायत से इन्कार कर देते हैं। कई शिकायतकर्ताओं ने बताया कि हमारे नाम व मोबाइल नम्बर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तरह से पत्रकार व स्थानीय पुलिस को बेजा हैरान व परेशान किया जा रहा है, जिस पत्रकार व पुलिस के कारण आवश्यक कार्य नहीं हो पा रहे हैं। अफसाना बानो के विपक्षीजन का एक संगठित गिरोह है जो अपने गिरोह के द्वारा जायज व नाजायज कार्यों को करते हैं। जिसमें दर्जनों महिलाएं और पुरूष शामिल हैं जिनके ऊपर थाना जैदपुर में कई गंभीर मुकदमें दर्ज हैं, उक्त लोग पत्रकार व पत्रकार के परिवार को जान से खत्म कर देंगे या किसी संगीन मुकदमें में फंसा देंगे। पत्रकार को आशंका है कि सभी फर्जी आई0जी0आर0एस0 जामियतुल इकरा जनसेवा केन्द्र जैदपुर से किये जा रहे है। जिसका मालिक डाॅ0 अफजाल का लड़का गुड्डू है व अताउल्ला पुत्र समद मिलकर उक्त फर्जी कार्य करते हैं। अब देखना है कि क्या फर्जी शिकायत करने वाले जेल जायेंगे या सुधर जायेंगे, यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

