रामनगर बाराबंकी। ग्राम न्यायालय को पूर्ण क्षेत्राधिकार दिलाये जाने की मांग करते हुए अधिवक्ताओं ने तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष जगदम्बा सिंह व महामंत्री सुरेश मिश्र के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय को जिला जज को संबोधित एक ज्ञापन मांग पत्र दिया। जिसमें संचालित ग्राम न्यायालय को पूर्ण अधिकार दिलाये जाने की मांग करते हुए ग्राम न्यायालय अधिनियम के तहत पूर्ण क्षेत्राधिकार दिलाये जाने की बात की। इस अवसर पर वेद श्रीवास्तव, शिवप्रकाश अवस्थी, संतकुमार उपाध्याय, अनूप पांडेय, सुरेश चंद त्रिपाठी, सतीश शुक्ल, शिवकुमार वर्मा, चौतन्य नारायण, पंकज मणि त्रिपाठी, अरविंद निगम समेत काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

