गोंडा अन्त्योदय कार्ड धारकों के बनेंगे आयुष्मान गोल्डन कार्ड

: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

गोंडा जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने जनपद के अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों से अपील करते हुए कहा है कि भारत सरकार अंत्योदय कार्ड धारकों को भी गोल्डन कार्ड दिए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड की सहायता से सभी अन्त्योदय कार्ड धारकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को चिकित्सा के लिए 05 लाख रुपए का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय कार्ड धारक गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए अपने निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा लें जिससे उन्हें भी आयुष्मान गोल्डन कार्ड व सरकार की इस अति महत्वाकांक्षी योजना का लाभ दिलाया जा सके: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!