लखीमपुर काण्ड! भाकियू कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, किया मार्ग जाम
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। रविवार को लखीमपुरखीरी में किसानों के साथ हुई घटना को लेकर जनपद के किसानों में भी जबरदस्त आक्रोश दिखा। सोमवार को भाकियू कार्यालय से सैकड़ो कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लखनऊ फैजाबाद सड़क तक पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। जिसपर जिला प्रशाशन ने तत्परता दिखाते हुए किसानों से वार्ता कर उन्हें शान्त कराया उनका मांगपत्र लेकर उन्हें आष्वाशन दिया तब जाकर किसान शांत हुए। गौरतलब हो कि रविवार को लखीमपुर खीरी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और वहाँ के स्थानीय सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा का कार्यक्रम था। जिसको लेकर वहां के किसान कार्यक्रम स्थल पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन खत्म कर सभी किसान घर वापस लौट रहे थे इतने में लग्जरी वाहनों के काफिले के साथ आये केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे द्वारा किसानों पर गाड़ी चढ़वा दी। जिससे दो किसानों की मौके पर मौत हो गयी। किसान साथियों की मौत से आक्रोश बढ़ गया और बवाल होने लगा। इस बढ़े बवाल में दर्जनों लोग घायल हो जिनमे से आठ लोगो की मौत हो गयी। मामले की जानकारी होने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी गाजीपुर बॉर्डर से लखीमपुर के लिए रवाना हो गए।इस पूरे घटनाक्रम से पूरे देश के किसानों में आक्रोश फैल गया और किसान लखीमपुर खीरी कूच करने लगें। शासन प्रशासन भी एलर्ट हो गया और रात से किसान नेताओ को नजरबंद किया जाने लगा। बावजूद इसके कुछ भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता रात में ही घर से निकल आये और सुबह होते ही जनपद मुख्यालय स्थित कैम्प कार्यालय पर जमा होने लगे।दोपहर तक संख्या सैकड़ो में पहुंच गई और आक्रोशित किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छाया स्थित कार्यालय से डीएम कार्यालय कूच कर दिए। पहले से एलर्ट पुलिस और प्रशाशन ने किसानों को लखनऊ फैजाबाद मुख्य मार्ग पर रोक लिया ।किसान वहीँ सड़क पर बैठ गए और मृतक किसानों को मुआवजा सहित दोषियों की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग के साथ ही मृतक परिवार वालो को नौकरी दिलाये जाने की मांग करने लगे। किसानो के आक्रोश बढ़ता देख अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और किसानो से वार्ता कर उनसे मांगपत्र लिया और आष्वस्त किया। इस मौके पर उत्तम वर्मा, सतीश वर्मा रिन्कू, कमलेश चन्द,राम सेवक रावत, शारदा बक्श सिंह, रामानंद, बाबादीन, संग्राम सिंह, ओम प्रकाश, शिव नरायन सिंह, दिनेश चन्द, अमर सिंह, राजेश कुमार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

