मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दे सरकार : गोप
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद की अध्यक्षता में लखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर बीजेपी नेताओं के द्वारा बर्बरता पूर्वक हत्या के खिलाफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखीमपुर जाने से रोकने और उनकी गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी करना बीजेपी को भारी पड़ेगी। किसानों की बीजेपी नेताओं द्वारा की गई हत्या की घोर निन्दा करते है और सरकार से मांग करते हैं कि शहीद किसानों के परिवार वालों को 2, करोड़ की आर्थिक मदद करे और दोषियों को 302 के तहत फांसी की सजा हो। और उत्तर प्रदेश की जुल्मी जालिम सरकार को बर्खास्त किया जाए इस मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने एसडीएमव के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा। समाजवादी पार्टी किसानों की लड़ाई को अंतिम दम तक लड़ेगी जबतक किसानों को न्याय नहीं मिल जाता है समाजवादी पार्टी संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर विधायक पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, जिला पंचायत सदस्य सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

