जनता की समस्याओं को गम्भीरता से सुने अधिकारी : डा. आदर्ष सिंह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। जनता की समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव हो सके इस उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील नवाबगंज में जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में आहूत हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, भूमि विवाद आदि सम्बन्धित मामले प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को बहुत ही गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक जनपद के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 81 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर 11 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका है संबंधित अधिकारी शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग से सम्बन्धित 39 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 18 प्रार्थना पत्र, विकास से सम्बन्धित 07 प्रार्थना पत्र, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 01 प्रार्थना पत्र, पीडब्लूडी से सम्बन्धित 04, खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बन्धित 01 प्रार्थना पत्र, चिकित्सा विभाग से सम्बन्धित 02 प्रार्थना पत्र, नगर पालिका, नगर पंचायत विभाग से सम्बन्धित 06 प्रार्थना पत्र तथा अन्य विभाग से सम्बन्धित 02 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामजी वर्मा, उपजिलाधिकारी नवाबगंज आदि विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

