माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य को समय से पूरा किया जाये : डा. रामजी वर्मा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सीएमओ ने की बैठक

बाराबंकी। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन हेतु अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में किया गया। बैठक के दौरान बताया गया कि संचारी रोगों की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया जाना है। उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 18 अक्टूबर से 17 नवंबर तक तथा दस्तक अभियान 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जनपद में संचालित किया जाएगा, जिसमे स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज/ ग्राम्य विकास, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई, उद्यान एवं सूचना विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों की कार्य योजना तैयार कर ली जाये तथा माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य को समय से पूरा किया जाये। लापरवाही की स्थिति में स्वयं सम्बन्धित विभाग जिम्मेदार होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि इस अभियान के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा प्रतिदिन अपने क्षेत्र में घरों का भ्रमण करेंगी तथा बुखार के रोगियों की सूची, इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची तथा कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर एन एन एम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर प्रस्तुत करेंगी। उन्होंने कहा कि संचारी रोग अभियान के तहत साफ सफाई, स्वच्छता, एंटी लारवा छिड़काव, फागिंग, नाला नालियों की सफाई, तालाबों, पोखरा के पास की झाड़ियों की सफाई, सूअर बाड़ो की सफाई तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव का कार्य शत प्रतिशत कार्य सुनिश्चित किया जाए। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की साप्ताहिक समीक्षा विभाग वार की जाएगी। बैठक के दौरान समस्त अपर, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अंतर्विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!