सफाईकर्मियों के साथ मिलकर क्लीन इंडिया मिशन के तहत गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों से 30 किलो पालीथीन बीन कर गांव को पालीथिन मुक्त किया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वाधान में वुधवार को ग्राम पंचायत दादरा में युवक मंगल दल अध्यक्ष नवनीत कुमार के नेर्तत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें न्याय पंचायत के सभी सफाईकर्मियों ने गलियों एव नालियों में पटी करीब 30 किलो0 पालीथीन बीन कर गांव को पालीथिन मुक्त किया।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास तिवारी के निर्देश पर गांव – गांव में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वुधवार को ग्राम पंचायत दादरा में युवक मंगल दल स्वच्छता अभियान चलाया गया युवक मंगल दल के अध्यक्ष नवनीत कुमार के नेतृत्व में सफाईकर्मी सनी देओल तथा न्याय पंचायत के अन्य सफाईकर्मियों के साथ मिलकर क्लीन इंडिया मिशन के तहत गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों से लगभग 30 किलो ग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित किया गया जिसमें युवक मंगल दल के उपाध्यक्ष रवि , मंत्री आदित्य कुमार तथा कोषाध्यक्ष प्रिंस व अवधेश वर्मा, हर्ष चौधरी,अंशु , सत्यम, विकास ,आशीष कुमार मौजूद रहें।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

