अरविन्द तिवारी से पहले हो चुकी है ‘रामायण’ धारावाहिक के इन कलाकारों का निधन

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

रामायण के सात कलाकारों का हो चुका है निधन, जानिए लिस्ट में कौन कौन है शामिल…

रामानंद सागर के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। जी हां उन्होंने मंगलवार रात मुंबई में आखिरी सांस ली। बता दें कि वह 82 साल के थे और उनके मौत की पुष्टि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने किया। कौस्तुभ ने मुताबिक, “वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन मंगलवार रात में उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया।

बता दें कि मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले अरविंद त्रिवेदी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘पराया धन’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों के अलावा कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया और अपनी पहचान बनाई। अरविंद त्रिवेदी ने करीब 300 फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘रामायण’ के अलावा टीवी शो ‘विक्रम और बेताल’ में भी अहम रोल प्ले किया था। गुजराती सिनेमा में अहम योगदान के लिए उन्हें कई अवॉर्ड मिले और गुजरात सरकार ने भी उन्हें सम्मानित किया। वहीं आपको बता दें कि अबतक ‘रामायण’ धारावाहिक में काम करने वाले सात कलाकारों का निधन हो चुका है तो आइए जानते हैं इसमें कौन- कौन है शामिल…

2 दारा सिंह (हनुमान)…

बता दें कि जाने माने एक्टर और टीवी के हनुमान दारा सिंह को भला कौन भूल सकता है। दारा सिंह ने ऐसा किरदार निभाया कि उनका किरदार ताउम्र भारतवासियों के दिल में राज करेगा। दारा सिंह का निधन 12 जुलाई 2012 को हुआ था।

3 ललिता पवार (मंथरा)…

जानी मानी एक्ट्रेस ललिता पवार  ने ‘रामायण’ धारावाहिक में मंथरा का रोल निभाया था। शो में उनके रोल की हर किसी ने तारीफ की। 24 फरवरी 1998 को उनका निधन हो गया था।

4 अरविंद त्रिवेदी (रावण)…

फ़ेमस शो रामायण की जान यानी रावण का रोल करने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन 5 अक्टूबर 2021 को हुआ। उन्हें अचानक से हार्ट अटैक आया और उनकी जीवन लीला समाप्त हो गई।

5 मुलराज रजदा (जनक)…

शो में राजा जनक का रोल निभाने वाले एक्टर मुलराज रजदा ने भी अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। उनका निधन 23 सितंबर 2012 को हुआ था।

6 मुकेश रावल (विभीषण)….

मुकेश रावल  ने शो में विभीषण का किरदार निभाया था। उनका निधन 15 नवंबर 2016 को हुआ था।

7 विजय अरोड़ा (मेघनाद)…

विजय अरोड़ा ने शो में मेघनाद का किरदार निभाया था। वे कई हिट फिल्मों का हिस्सा भी रहे हैं। विजय का निधन 2 फरवरी 2007 को मुंबई में हुआ।

8 जयश्री गड़कर (कौशल्या)…

एक्ट्रेस जयश्री गड़कर ने रामायण में भगवान राम की मां कौशल्या का किरदार निभाया था। उनके रोल ने भी लोगों को खासा आकर्षित किया था। उनका निधन 29 अगस्त 2008 को हुआ। खास बात ये है कि वो असल जिंदगी में भी शो में दशरथ का रोल निभाने वाले एक्टर बाल धुरी की पत्नी थीं।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!