दो शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद-
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा दो शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद-
वादी श्री हनुमन्त लाल चौहान पुत्र रामशब्द चौहान निवासी नूरबाग मोहल्ला टिकैतनगर जनपद बाराबंकी द्वारा दिनांक 11.10.2021 को अपनी मोटर साइकिल एमएच 46 बीएन 2688 चोरी होने के सम्बन्ध में थाना टिकैतनगर पर दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 315/2021 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा सम्बन्धित अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी करने के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट श्री रघुवीर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर के नेतृत्व में आज दिनांक 12.10.2021 को थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. दिलीप कुमार पुत्र पुत्तीलाल निवासी रहिमापुर थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी 2. सुनील यादव पुत्र मुल्हे प्रसाद निवासी आलियामऊ थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की एक अदद मोटर साइकिल होण्डा साइन एमएच 46 बीएन 2688 (सम्बन्धित मु0अ0सं0 315/2021 धारा 379/411 भादवि) बरामद हुई।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

