बड़ागाँव स्थित दुर्गा मंदिर पर आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में भव्य जागरण….

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत बड़ागाँव स्थित दुर्गा मंदिर पर आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें माता के गुणगान के साथ झांकियां भी प्रस्तुत की गई। रात भर चले जागरण में सभी श्रद्धालु माता के गुणगान सुन कर झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी की ज्योति प्रज्वलित कर के की गई।


सत्यम म्यूजिकल ग्रुप लखनऊ के गायकों द्वारा जहाँ एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओ को भाव विभोर कर दिया वही तिलकधारी झांकी ग्रुप कानपुर द्वारा मनमोहक झांकिया प्रस्तुत कर भक्तो को भक्तिमय कर दिया। सत्यम म्यूजिकल ग्रुप के गायक सत्यम शुक्ला ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है व तेरी रहमतों की दरिया भजन गाकर भक्तो को भाव विभोर कर दिया। वही महिला गायिका अनुष्का ने तू कितनी अच्छी है माँ गीत गाकर भक्तो को झूमने के मजबूर कर दिया। इसी तरह गायक हर्षित सहित अन्य गायकों ने पूरी रात माता रानी के जयकारों एवं तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंजता रहा
जागरण में शिवशंकर भोलेनाथ, पार्वती माता , राधे-कृष्ण , शेर पे सवार मातारानी की झाकियां दिखाई गई। भोलेनाथ ने शिवतांडव राधे कृष्ण द्वारा बृज की होली , सुदामा चरित आदि झाकियां प्रस्तुत की गई।इस मौके पर मेला कमेटी अध्य्क्ष कल्लूराम यादव, दिनेशचंद्र रस्तोगी, दुर्गेश कुमार गुप्ता, शुभम वर्मा, पुजारी मंशाराम, कृष्णकुमार गुप्ता, किशन रस्तोगी, कुलदीप शर्मा, रितेश यादव, मनमोहन सैनी, अखिल गुप्ता, अंकित गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, श्यामाचरण गुप्ता, रामचन्द्र यादव, मोहित यादव, राहुल वर्मा, रामू वर्मा, सूरज यादव, पारस रावत, इन्द्रसेन यादव, सुदीप , पंकज, नीरज यादव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!