माननीय जनपद न्यायाधीश श्री राधेश्याम यादव जी के दिशा निर्देशन में पंचायत स्तर पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
बाराबंकी दिनांक 12अक्टूबर 2021 को आजादी का अमृत महोत्सव के उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री राधेश्याम यादव जी के दिशा निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी के द्वारा जनपद बाराबंकी में ग्राम पंचायत स्तर पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत कोठी विकास खंड सिद्धौर एवं ग्राम पंचायत सादुल्लापुर में किया गया।
सूरज सिंह सेक्टर प्रभारी ग्राम प्रधान शिवनंदिनी, उत्तम कुमार सचिव, ओमवीर सिंह यादव अवर अभियंता, संतोष कुमार, कुलदीप कुमार वर्मा ग्राम पंचायत अधिकारी, रामचंद्र रावत ग्राम प्रधान, सुमनलता रोजगार सेवक अनीता देवी, पंचायत सहायक के अतिरिक्त गांव में संचालित ग्राम समूह की महिलाएं ग्राम पंचायत के अन्य लोग, पुरुष एवं बच्चे आदि शामिल थे । इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव जो कि 2 अक्टूबर 2021 से 14 नवंबर 2021 तक महा अभियान के रूप में चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत विधिक सेवाएं क्या है निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए कौन कौन से व्यक्ति पात्र हैं? लोक अदालत ,विधिक सहायता, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारियां दी गई । इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली ने सामान्य जनमानस तक न्याय पहुंचाने के लिए नालसा ऐप उपलब्ध है जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर आसानी से मोबाइल में इंस्ट्राल करके प्रयोग में लाया जा सकता है इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में न्याय पाने के लिए किसी प्रकार के आवेदन करने के लिए कोई भी व्यक्ति अपने निकटतम डाकघर की भी सहायता ले सकते है।
सूरज सिंह सेक्टर प्रभारी ग्राम कोठी के द्वारा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई । लव कुश कनौजिया द्वारा मंच का संचालन किया गया एवं प्रदीप कुमार के द्वारा वहां उपस्थित लोगों को प्रचार प्रपत्र वितरित किया गया । दोनों ग्राम सभा के ग्राम प्रधानों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अपनी ग्राम सभा में निरंतर संगोष्ठी, जागरूकता शिविर एवं डोर टू डोर अभियान चलाए जाने के लिए अपना हर संभव मदद प् देने के लिए आश्वस्त किया। सहायक सूचना निदेशक बाराबंकी द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य सरकार की ओर से संचालित प्रचार वाहन के द्वारा तहसील हैदर गढ़ के विभिन्न ग्राम सभाओं एवं चौराहों पर नालसा के वीडियो दिखाए गए जिससे जनसामान्य के लोगों ने रुचि लेकर देखा एवं लाभान्वित हुए। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं द्वारा डोर टू डोर कैंपेन का आयोजन कर लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया। पैनल अधिवक्ता संतोष शर्मा के द्वारा ए0डी0आर0 भवन स्थित लीगल एड क्लीनिक पर आने वाले लोगों को विधिक परामर्श दिया गया। जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी के द्वारा स्काउट एंड गाइड की छात्राओं को लेकर डोर टू डोर अभियान चलाया गया।
उप समिति के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार यादव द्वारा बताया गया कि दिनांक 13अक्टूबर 2021 को जनपद बाराबंकी के विभिन्न ग्राम सभाओं में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर एवं संगोष्ठी आयोजित की जाएंगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता जनपद स्थित ग्राम पंचायतो पर विधिक जागरूकता शिविर एवं डोर टू डोर कैंपेन का आयोजन कर लोगों को जागरूक करेंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर जिला विकास अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी के दिशा निर्देशन में लेखपाल आशा बहू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एनएसएस और एनसीसी के छात्र इस अभियान में शामिल होंगे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

