12 घंटे बाद हुई विद्युत आपूर्ति बहाल
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। सोमवार की देर शाम चंदौली से विद्युत उपकेंद्र मसौली, रामनगर, सिरौलीगौसपुर को विद्युत आपूर्ति करने वाली 33 हजार केवीए लाइन का तार टूट जाने से न केवल बिजली विभाग हलकान रहा बल्कि एक बड़ी आबादी अंधेरे में डूबी रही। मरम्मत के बाद 12 घंटे बाद मंगलवार की सुबह विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। चंदौली पावर हाउस से उपकेन्द्र मसौली को 33 हजार केवीए विद्युत लाइन आई है। सोमवार की रात साढ़े नौ बजे अचानक चन्दौली से आने वाली आपूर्ति बंद हो गई। 33 केवीए तार टूटने से मसौली, रामनगर और सिरौलीगौसपुर उपकेन्द्रों की बिजली आपूर्ति बन्द हो गई। विभाग अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढना शुरू किया तो आधी रात के बाद पता चला कि सेना के जंगल में तार टूट गया है। सेना के जंगल मे बिना अनुमति के प्रवेश न करने के कारण मंगलवार की सुबह मरम्मत के बाद करीब सुबह साढ़े नौ बजे बिजली शुरू हो सकी।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

