03 शातिर चोरों गिरफ्तार, कब्जे से 50 ग्राम स्मैक, तमंचा मय कारतूस, 500 ग्राम विस्फोटक पदार्थ, मोबाइल जेवरात सहित नकदी बरामद-
जैनुल आबदिन संवाददाता थाना क्षेत्र थाना कुर्सी बाराबंकी।/ गुडंबा लखनऊ 9665106642
बाराबंकी स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना कुर्सी पुलिस द्वारा 03 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 50 ग्राम स्मैक, एक अदद तमंचा मय कारतूस, 500 ग्राम विस्फोटक पदार्थ, चोरी के मोबाइल व जेवरात सहित नकदी बरामद-
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ0 अवधेश सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फतेहपुर श्री योगेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक- 18.10.2021 को मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर 03 शातिर चोरों 1. इबरार उर्फ बल्लू पुत्र स्व0 नजर मोहम्मद निवासी ग्राम लालपुर मजरे दशवंतपुर थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी 2. कौशल कुमार पुत्र स्व0 मेवालाल निवासी ग्राम बिरौली थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी 3. मंगल लोनिया पुत्र स्व0 सकटू निवासी ग्राम गोवा मंझारा थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी को नहर पटरी ग्राम जबरीखुर्द से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के मोबाइल व जेवरात, 50 ग्राम स्मैक, एक अदद तमंचा मय कारतूस, 500 ग्राम विस्फोटक पदार्थ, 3000/-रुपये, एक अदद आला नकब एवं दो अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 304/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, मु0अ0सं0 305/21 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व मु0अ0सं0 306/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में जनपद बाराबंकी में विभिन्न स्थानों पर की गई चोरी की घटनाएं स्वीकार की गयी हैं। जिनका विवरण निम्नवत् है-
1- दिनांक 12.10.2021 को वादी मो0 आरिफ पुत्र मो0 जमील निवासी जबरी खुर्द थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी द्वारा थाना कुर्सी पर सूचना दी गयी कि दिनांक 11/12.10.2021 की रात्रि, मेरे मकान में अज्ञात चोरों द्वारा घुसकर मोबाइल चोरी कर लिया गया तथा पीछा करने पर एक साथी ने अपने अन्य साथियों को बचाने के लिए धमाकेदार वस्तु को फेंका जिससे तीव्र आवाज आयी और मेरा भाई घायल हो गया । इस सम्बन्ध में थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0- 300/2021 धारा 457/382 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
2- दिनांक 12.09.2021 को वादिनी विटाना पत्नी राजू निवासी भटपुरवा मौजा चंदनापुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी द्वारा थाना रामनगर पर सूचना दी गयी कि बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा मेरे घर में सेंध लगाकर बक्सा का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी कर लिया गया। इसके सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मु0अ0सं0- 334/2021 धारा 457/380 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
3- दिनांक 12.10.2021 को वादी तुलसीराम यादव पुत्र फकीरे लाल निवासी गोपालपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी द्वारा थाना जहांगीराबाद पर सूचना दी गयी कि दिनांक 09.10.2021 की रात्रि, मेरे मकान में सेंध लगाकर अज्ञात चोरों द्वारा जेवरात व रुपये चोरी कर लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना जहांगीराबाद पर मु0अ0सं0- 205/2021 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
4- अभियुक्तगण द्वारा थाना मसौली के ग्राम डेढुवा व ग्राम शहाबपुर में चोरी करने की बात भी स्वीकार की गयी। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 215/2021 धारा 380 भादवि व मु0अ0सं0 239/2021 धारा 380 भादवि पंजीकृत है।
अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया कि हम लोगों का एक संगठित गिरोह है जो बाराबंकी, सीतापुर, लखनऊ आदि जनपदों में रेकी कर चोरी की घटनाएं करते है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण –1. इबरार उर्फ बल्लू पुत्र स्व0 नजर मोहम्मद निवासी ग्राम लालपुर मजरे दशवंतपुर थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी 2. कौशल कुमार पुत्र स्व0 मेवालाल निवासी ग्राम बिरौली थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी 3. मंगल लोनिया पुत्र स्व0 संकटू निवासी ग्राम गोवा मंझारा थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी
आपराधिक इतिहास–
इबरार उर्फ बल्लू पुत्र स्व0 नजर मोहम्मद निवासी ग्राम लालपुर मजरे दशवंतपुर थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी
1. मु0अ0सं0 403/2018 धारा 452/323 भादवि थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
2. मु0अ0सं0 404/2018 धारा 452/323 भादवि थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
3. मु0अ0सं0 146/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
मंगल लोनिया पुत्र स्व0 संकटू निवासी ग्राम गोवा मंझारा थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी
1. मु0अ0सं0 61/2018 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
2. मु0अ0सं0 562/2020 धारा 41/411 भादवि व 5 विस्फोटक अधि0 थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
जैनुल आबदिन संवाददाता थाना क्षेत्र थाना कुर्सी बाराबंकी।/ गुडंबा लखनऊ 9665106642

