हज़रत मलामत शाह बाबा के दरबार से नहीं लौटता है कोई खाली हाथ : हर्षित राजकुमार
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने और देश में अमन-चौन लाने के किये चढ़ाई चादर, मांगी दुआएँ
बाराबंकी। सोमवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप के भतीजे एवं समाजसेवी हर्षित राज कुमार ने रामनगर विधानसभा के बदोसराय कस्बे स्थित हज़रत मलामत शाह बाबा की मज़ार पर चादर चढ़ाकर देश में अमन-चैन तथा सौहार्द कायम करने की एवं शहर वासियों के सुरक्षित जीवन और कोरोना के बाद अब किसी तरह की महामारी न फैलने के लिए दुआ मांगी। तथा आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने की भी कामना की। इस पाक साफ मौके पर बोलते हुए समाजसेवी हर्षित राजकुमार ने कहा कि हज़रत मलामत शाह बाबा की मज़ार पर इकट्ठा होने वाला लोगों का हुजूम हिंदू-मुस्लिम भाइयों की एकता को दर्शाता है। तथा इस दरग़ाह शरीफ़ की यह मान्यता है कि जो भी हज़रत मलामत शाह बाबा की मज़ार पर चादर चढ़ाकर मुरादें मांगता है, वह सभी बाबा पूरी करते हैं। और यहां पर जिसने भी मत्था टेका, उसे बाबा का आशीर्वाद मिला। ग्रामीणों के अनुसार बाबा के मज़ार पर मत्था टेकने और पलकों पर मज़ार की चादर लगाने से दिल को सुकून मिलता है। ऐसा लगता है कि बाबा ने शरीर का दुःख हर लिया हो। लोगों के मुख से सुनने के बाद और प्रचलित कथाओं और अक़ीदतों के तहत मैं भी मन्नतें और ख्वाहिशों को लेकर बाबा की मज़ार पर आया हूँ। आज मिलाद-उन-नबी के इस पावन अवसर पर मैं भी देश व प्रदेश को इस सामन्तवादी सरकार से बचाने की मन्नत लेकर बाबा के दरबार मे अपनी झोली फैलाये खड़ा हूँ। और मुझे पूरी उम्मीद भी है कि हज़रत मलामत शाह बाबा मेरी यह पुकार सुनकर मेरी दुआएँ ज़रूर क़ुबूल करेंगे तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का हम सबका यह सपना ज़रूर पूरा होगा जिससे प्रदेश में एक बार फिर से अमन व चौन का माहौल आ सकेगा। लोग अपनी आज़ादी से जी सकेंगें तथा अपनी बात कहने के किये स्वतंत्र रहेंगे। अन्त में हर्षित राजकुमार ने मज़ार पर मौजूद लोगों के लिए प्रसाद के रूप में मिठाइयाँ वितरित की। तथा सभी बुज़ुर्गों का आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से बृजेन्द्र कुमार, चंदन मिश्रा, मो. फ़ैज़ अहमद, एड. अबू हुज़ैफा (राहिल), पत्रकार मो. अदीब इक़बाल, अनिरुद्ध, विक्रम तथा मज़ार की देखभाल करने वालों में जमील बाबा व उनके सहयोगी गण तथा समस्त ग्रामीण भी मौजूद रहें।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

