रेल रोको आंदोलन के एक दिन पूर्व ही प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दुबे हुए हाउस अरेस्ट उपजिला मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)भारतीय किसान यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन के आह्वाहन पर 1 दिन पूर्व से ही प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दुबे को स्थानीय प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया।नजरबंद किये गए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दुबे के घर पर प्रशासन के आला अफसर पहुंचकर ज्ञापन लेकर कार्यकर्ताओं के आक्रोश को शांत कराया।
क्षेत्र के किसान अपने नेता को घर में नजरबंद होने की खबर सुनकर उनके ही घर पर रात से ही पहुंचना शुरू कर दिए थे।किसानों के आक्रोश को देखते हुए श्री दुबे के घर पर भारी फोर्स और लगा दी गई थी।सोमवार की सुबह कुछ किसान कार्यकर्ता पटरंगा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे ही थे कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें श्री दुबे के आवास पर लाकर छोड़ दिया गया।इस दौरान उपजिलाधिकारी रुदौली स्वप्रिल यादव व थानाध्यक्ष पटरंगा भी अन्य फोर्स के साथ उनके आवास पर पहुंचे जहां उन्हें किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दुबे ने कहा कि जब जब किसानों से सरकार घबराती है तब तब जवानों को हम किसानों के बीच लाकर खड़ा कर देती है।हर आंदोलन की तरह रोज रोज नजर बंद करके यहां हमको कब तक रोककर रखेगी हम संघर्ष करके आगे जाएंगे और रेल रोको कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।इस दौरान तीनों काले कानून की वापसी,एमएसपी पर गारंटी,खीरी जिले में हुई घटना के हत्यारे मंत्री की बर्खास्तगी सहित राष्ट्रपति को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम रुदौली को सौंपा गया।इस दौरान लक्ष्मीकांत तिवारी,देव शरण,कमल तिवारी,मोहम्मद राशिद खान,महादेव यादव,गुड्डू,साहनी,मालती देवी,ललित वर्मा,त्रिभुवन,अरविंद,शिव मोहन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जमावड़ा उनके आवास पर पूरे दिन लगा रहा।

Don`t copy text!