षिक्षकों की समस्याओं को लेकर एमएलसी राजेष को सौंपा ज्ञापन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं जैसे पुरानी पेंशन बहाली  01 दिसंबर 2008 के बाद पदोन्नत प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय को 17140 न्यूनतम वेतनमान व प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय  को 18150 न्यूनतम वेतन मान, की वेतन विसंगति को दूर करने कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने मृतक आश्रित के पाल्यों को योग्यतानुसार नियुक्ति प्रदान करने शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को शिक्षक पदों पर समायोजित करने जनपद के अंदर स्थानांतरण एवं पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने तथा चयन वेतनमान विसंगति को दूर करने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सदस्य विधान परिषद राजेश कुमार यादव को दिया। इस अवसर पर उमानाथ मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, डॉ देवेंद्र द्विवेदी, अभिषेक सिंह, जय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!