स्कूल रेडीनेस प्रशिक्षण सम्पन्न
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पूरेडलई में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत स्कूल रेडिनेस प्रशिक्षण का समापन खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है और निश्चित रूप से यह प्रशिक्षण बच्चो के आधार को मजबूती प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। तथा प्रशिक्षण में बच्चों को किस प्रकार खेल-खेल में बुनियादी शिक्षा का आंकिक ज्ञान कैसे कराया जाए, इस विषय पर जानकारी भी दी गयी। प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक समपन्न करवाने का दायित्व ए.आर.पी. निर्भय नारायण एवं प्रशिक्षक आलोक राज यादव, सत्य प्रकाश जायसवाल, दुर्गा प्रसाद और असद अहमद ने निभाया। तथा इस मौके पर एस.आर.जी. अवधेश कुमार पांडेय द्वारा जादू के माध्यम से गणित में रुचि उत्पन्न करने के उपाय बताए गए। इसके बाद डॉएट मेंटर जहीर अहमद ने एन.सी.इ.आर.टी द्वारा परिभाषित अधिगम के तीन व्यापक लक्ष्यों पर चर्चा की। अन्त में प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूरेडलई ब्लॉक का समस्त स्टॉफ एवं सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहें।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

