विधानसभा से पहले होंगे विधान परिषद की 36 सीटों के चुनाव, चुनाव आयोग कभी भी जारी कर सकता है अधिसूचना

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

उत्तर प्रदेश  विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 36 सीटों पर चुनाव होंगे। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के 36 सदस्यों का कार्यकाल सात मार्च 2022 को पूरा हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने इन सीटों का विवरण व मतदाता सूची की जानकारी मांगी है। चूंकि इन सीटों में कार्यकाल खत्म होने से तीन महीने पहले चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में सात दिसंबर के बाद कभी भी अधिसूचना जारी हो सकती है।सौ सीटों वाली विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों की 36 सीटें यहां राजनीतिक दलों का गणित बदल देती हैं। वर्ष 2016 में इन 36 सीटों की अधिसूचना आठ मार्च को जारी हुई थी। तीन मार्च को मतदान हुआ था। इसमें समाजवादी पार्टी ने 31 सीटें जीतकर विधान परिषद में बहुमत हासिल किया था। दो सीटों पर पर बसपा चुनाव जीती थी। रायबरेली से कांग्रेस के दिनेश प्रताप सि‍ंह जीते थे। बनारस से बृजेश कुमार सि‍ंह व गाजीपुर से विशाल सि‍ंह ‘चंचल’ चुने गए थे। दिनेश प्रताप सि‍ंह बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भाजपा इसमें अधिक से अधिक सीटें जीतकर विधान परिषद में बहुमत हासिल करना चाहेगी, जबकि सपा अपनी सीटें बचाने में जुटेगी। विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले इन चुनावों को जीतकर सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों ही अपनी मजबूत दावेदारी का संदेश जनता में देंगे।

 

Don`t copy text!