सांसद ने दीपावली मेले का फीता काट कर किया उद्घाटन

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

बाराबंकी। जीआईसी ऑडिटोरियम में 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर, तक चलने वाले दीपावली मेला का उद्घाटन भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि बिना जमानत के रेहड़ी पटरी दुकानदारों को दस हजार का लोन स्वीकृत किए जाने के लिए डूडा विभाग द्वारा स्कीम चलायी जा रही है। दीपावली मेला आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्व निधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित पटरी दुकानदारों को अतिरिक्त आय हेतु अवसर उपलब्ध कराएं जाने के साथ-साथ डूडा द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों के द्वारा निर्मित सामग्री वस्तुओं के विक्रय हेतु अवसर उपलब्ध कराना है। सांसद ने जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी के साथ दीपावली मेला में लगे स्टालों का अवलोकन किया। स्टालों के अवलोकन के दौरान सूचना विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। सूचना विभाग के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी में सरकार द्वारा 4.5 वर्ष में किये गये कार्या की सराहना की। दीपावली मेला के दौरान लगे सेल्फी प्वाइंट पर सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने सेल्फी ली। जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने कहा कि मेले के आयोजन में क्रियान्वित होने वाले विभिन्न गतिविधियों के विषय में स्थानीय निकाय, सूचना एवं जनसंपर्क, संस्कृति, परिवहन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी काय किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि जनपद में दीपावली मेला के दौरान सभी जनपद वासी मेले में आये, दीपावली मेले में स्थानीय स्तर के विभिन्न उत्पाद जैसे दीपावली के दिये, रंगोली के लिए विभिन्न प्रकार के रंग, दिवाली की साज सज्जा हेतु सामग्री आदि भी पटरी दुकानदारों द्वारा बिक्री की जा रही है। जनपदवासी ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर दीपावली मेला से स्वयं सहायता समूह की दीदीयों से सामग्री की खरीदारी करें। मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने कहा कि दीपावली मेले के दौरान कौशल विकास में प्रशिक्षित लोगों को विभिन्न कंपनियों द्वारा इंटरव्यू के माध्यम से रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी दीपावली मेले में आकर ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करें। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी नवाबगंज, सीओ सिटी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, परियोजना निदेशक डूडा, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित सम्बन्धित गणमान्य मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

Don`t copy text!