भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलितों व वंचितों को मुख्यधारा से जोड़ने, संवैधानिक अधिकार, सामाजिक न्याय व सभी को समान अवसर प्रदान करने का काम किया है। विपक्ष को आइना दिखाते हुए श्री कनौजिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के सर्वाधिक 17 सांसद और 73 विधायक अनुसूचित वर्ग के है जबकि 8 दलित वर्ग के मंत्री प्रदेश सरकार में शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजत हिला कार्यसमिति की बैठक जो बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। कांग्रेस और बसपा की ओर इशारा करते हुए तंज कसा की दलितों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने वाली पार्टियों ने दलितों को हमेशा धोखा दिया है। जो नीतियां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबके लिए शुरू की हैं, उसमें भी सबसे ज्यादा लाभ अनुसूचित जाति के वर्ग को मिल रहा है क्योंकि वो पिछड़ रहे थे, उन्हें साथ जोड़ने का काम प्रधानमंत्री ने किया है।बताया कि 2015 में समरसता दिवस मनाने का काम मोदी सरकार ने किया। संविधान दिवस मनाने की शुरुआत मोदी सरकार ने की।इसके साथ ही बाबा साहब के जीवन से जुड़े पंच तीर्थ को विकसित करने का काम भी मोदी सरकार ने किया।कार्यालय पहुँचने पर मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को जोरदार स्वागत किया।जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने सभी का स्वागत किया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष स्वराज सौरभ रावत ने जिला कार्यकारिणी का सम्पूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत की एवं अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। संचालन अरूणेश कुमार रावत ने किया। इस अवसर पर सुमित बाल्मिकी राहुल बाल्मिकी ,गरीबे लाल कोरी, सन्तोष कुमार रावत राजन बक्सोर, राम सजीवन मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

