इस्राईल और उसके कुछ ग़ुलाम देश इराक़ के टुकड़े करना चाहते हैंः शेख अलकाबी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

इराक़ के एक प्रतिरोधक संगठन अन्नोजबा के महासचिव ने बताया है कि इस्लामी प्रतिरोध के विरुद्ध बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार किया जा रहा है।

शेख अकरम अलकाबी ने इस्लाम और मुसलमानों की नकारात्मक छवि पेश किये जाने के बारे में कहा कि यह काम अमरीका और ज़ायोनी शासन के माध्यम से किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस्राईल और उसके कुछ ग़ुलाम देश इराक़ के टुकड़े करना चाहते हैं।  अकरम अलकाबी के अनुसार हमारा काम अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करना है। उनका कहना था कि प्रतिरोध करने के कारण मीडिया में हमारी छवि को ग़लत रूप में पेश किया जा रहा है जबकि हम तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के मुक़ाबले में खड़े हुए हैं।  इसके बावजूद अमरीकी युद्धक विमान हमारे ही लड़ाकों पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब इराक़ पर दाइश ने हमला करके कुछ क्षेत्रों पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया था तो 2014 में आयतुल्ला सीस्तानी के फ़त्वे का अनुसरण करते हुए स्वयंसेवियों का एक संगठन तैयार हुआ जिसे हश्दुश्शाबी के नाम से जाना जाता है।  इसी हश्दुश्शाबी ने इराक़ में आतंकवादी गुट दाइश की कमर तोड़ दी।

Don`t copy text!