सरदार वल्लभ ने सिविल सेवाओं को स्टील फ्रेम कहा था : भागीरथ

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सरदार पटेल का ही विजन था कि भारतीय प्रशासनिक सेवाएं देश को एक रखने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवाओं को मजबूत बनाने पर काफी जोर दिया। उन्होंने सिविल सेवाओं को स्टील फ्रेम कहा था। उक्त बात लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर मखदूमपुर स्थित पटेल प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए जैदपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के भावी प्रत्याषी भागीरथ गौतम ने कही। उन्होने आगे कहा कि बारडोली सत्याग्रह आंदोलन के सफल होने के बाद वहां की महिलाओं ने वल्लभभाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि प्रदान की थी। इस मौके पर आप के प्रदेष सचिव अमित कुमार पटेल, राममूरत शर्मा आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!