उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: अखिलेश यादव का बड़ा एलान, गठबंधन में चुनाव लड़ेगी सपा, कई दलों से मिलाएंगे हाथ

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कश्यप महासम्मेलन के मंच से पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एलान किया है कि विधानसभा चुनाव में कई दलों के साथ गठबंधन होगा। कुछ दलों से बात हो चुकी है और कुछ दलों से बात चल रही है। मंच से उन्होंने का कि अभी तो बहुत सारे गठबंधन होने हैं। सपा का गठबंधन होने जा रहा है। कई दलों को साथ लिया है, बहुत जल्द आने वाले समय में अन्य दलों के साथ भी गठबंधन होगा। लगातार सपा लोगों को जोड़ रही हैं। सपा अध्यक्ष के एलान के साथ ही कई अटकलों को विराम लग गया है। रालोद के साथ सपा का गठबंधन तय माना जा रहा है। मंच से कहा गया कि कई क्षेत्रीय दलों को मिलाकर एक मजबूत गठबंधन के साथ चुनाव के मैदान में उतरा जाएगा। गठबंधन बेरोजगारी, महंगाई के नाम पर चुनाव लड़ेगा।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

Don`t copy text!