आम आदमी पार्टी की लखनऊ में 28 को रोजगार गारंटी रैली, संबोधित करेंगे आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में दमदारी से उतरने की तैयारी में लगी आम आदमी पार्टी अब सक्रियता दिखाएगी। प्रदेश की सभी 403 सीट पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा करने वाली आम आदमी पार्टी 28 नवंबर को लखनऊ में रैली भी करेगी।लखनऊ में 28 नवंबर को दोपहर एक बजे से रमाबाई अम्बेडकर मैदान में होने वाली इस रैली को आम आदमी पार्टी के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी संबोधित करेंगे। केजरीवाल के साथ पार्टी के अन्य बड़े नेता भी इस रैली को संबोधित करेंगे। लखनऊ का रमाबाई अम्बेडकर मैदान की क्षमता काफी है और बड़ी पार्टियां भी यहां पर रैली करने का साहस नहीं करती हैं।आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस रैली के बारे में जानकारी दी। संजय सिंह ने बताया कि 28 नवम्बर लखनऊ में होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। इसको रोजगार गारंटी रैली नाम दिया गया है। इस रैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बताएंगे कि उत्तर प्रदेश में नौजवानों को कैसे रोजगार मिलेगा।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

Don`t copy text!