भाजपा सरकार के कारनामों से जनता दुखी : श्रेया वर्मा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जनसभा में बोली सपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

बाराबंकी। जब से देष और प्रदेष में भाजपा की सरकार बनी है। तब से सारा आवाम परेषान है। किसानों को खाद नही मिल रही है। महिलाएं सुरक्षित नही हैं। उक्त बात हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कैसरगंज चौराहे पर जिला पंचायत सदस्य सोनी यादव द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में सपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रेया वर्मा ने कही। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार आनी तय है। क्योंकि प्रदेष के मतदाताओं ने इस बार सपा सरकार बनाने की ठान ली है। यही कारण है कि प्रदेष की योगी सरकार से समाज का हर वर्ग दुखी है। कार्यक्रम से पूर्व जैसे ही श्रेया वर्मा कार्यक्रम स्थल पर पहुंची तो उनका स्वागत पूर्व सांसद रामसागर रावत, पूर्व विधायक राम मगन रावत, बछरावां के पूर्व विधायक रामलाल अकेला व जिला पंचायत सदस्य सोनी यादव ने किया। इस मौके पर सोना रावत, कृष्ण कुमार रावत, पंकज यादव, गोकरन यादव, रामचंद्र धीमान, विनय वर्मा, सुधीर वर्मा, मोहम्मद कादिर सहित सैकड़ो सपाई मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!