मोदी सरकार गरीबो को दे सकती है एसी कोच की सौगात

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

न्यूज़ एसएम न्यूज़   रेलवे लंबी दूरी की ट्रेनों में जनरल कोच यानी सामान्य डिब्बों को एसी डिब्बों (एसी कोच) में बदलने का विकल्प तलाश रहा है, ताकि उन यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान की जा सके जो अधिक किराया देने में सक्षम नहीं हैं।
एसी डिब्बों में 100-120 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी और आम लोग इन डिब्बों में यात्रा कर सकें, इसलिए किराया काफी कम होगा। ये डिब्बे पूरी तरह से आरक्षित होंगे और इनमें स्वत: बंद होने वाले दरवाजे होंगे।
हाल ही में रेलवे ने स्लीपर क्लास के डिब्बों में यात्रा करने का विकल्प चुनने वाले यात्रियों के लिए एसी-3 टियर से कम किराए वाले एसी इकोनॉमी क्लास कोच की पेशकश की। रेलवे ने एक ऑल-एसी इकोनॉमी ट्रेन की पहली सेवा भी शुरू की।
अधिकारियों ने कहा कि अगर आम यात्रियों को किफायती किराए पर एसी कोच में आराम से सवारी मिल सके तो यह रेलवे की प्राथमिकता होनी चाहिए।
अगर सबकुछ सही रहा तो यात्रियों को कम पैसे में ही एसी कोच में सफर का आनंद मिल सकता है। क्योंकि रेलवे जनरल कोच को एसी कंपार्टमेंट में बदलने की तैयारी में है।

Don`t copy text!