आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाना गेट पर धरना देकर विरोध प्रकट किया।

मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में दो पक्षो के बीच बोरिंग सफाई को लेकर दो पक्षो के बीच हुई मारपीट में पुलिस द्वारा एक पक्षीय मुकदमा लिखे जाने से आक्रोशित एक सैकड़ा से अधिक भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाना गेट पर धरना देकर विरोध प्रकट किया। देर शाम प्रभारी निरीक्षक एव भाकियू के प्रतिनिधि मंडल के बीच हुई वार्ता के बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष का मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया।
एक दिसम्बर को ग्राम निजामपुर निवासी अहिबरन पुत्र पीताम्बर अपने खेत मे लगे बोरिंग की सफाई कर रहा था तभी विपक्षी उदयराज, चम्पालाल, करन पुत्रगण सोनेलाल, अर्जुन पुत्र रामदास, नन्हा पुत्र अर्जुन,रामसरन , वेदप्रकाश पुत्रगण भगीरथ एकजुट होकर लाठी, डंडो,ईट एव हथगोलों से टूट पड़े ।पिता को पिटता देख बचाने दौड़ी पुत्री रूबी एव पुत्र आदर्श के काफी चोटे आयी थी। पीड़ित अहिबरन की शिकायत के बाद भी मुकदमा दर्ज नही किया गया उल्टे विपक्ष की ओर से पीड़ित पर ही मुकदमा दर्ज किया गया था जिसके विरोध में सोमवार को जिला संरक्षक उत्तम कुमार वर्मा की अगुवाई में थाना गेट पर धरना दिया गया। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह एव भारतीय किसान यूनियन के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के बीच हुई वार्ता के बाद पीड़ित का मुकदमा दर्ज कर घायलो का मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित का मुकदमा पहले से ही दर्ज था जिसका आज मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
इस मौके पर जिला संगठन मंत्री कमलेश वर्मा, जागेश्वर चौधरी, राधेलाल, रामसजीवन, शारदाबक्स सिंह, बाबादीन, भगौती प्रसाद वर्मा, अवधराम सैनी, रामानन्द, नरेंद्र सिंह, शिवनरायन सहित भारी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!