वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी

मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना घुँघटेर के वांछित अभियुक्त को मसौली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह , उपनिरीक्षक अब्दुल रहमान खान, सुधीर कुमार यादव, कॉन्स्टेबल मो0 आमीन, ज्ञान प्रताप सिंह ने क्षेत्र भृमण के दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर मजरे धरौली निवासी वकील पुत्र काले खां को बड़ागांव- बांसा मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त वकील पर गौवध अधिनियम के बाराबंकी सहित पड़ोसी सीतापुर में भी कई मुकदमे दर्ज है। तथा थाना घुँघटेर में दर्ज मामले में फरार चल रहा था। जमातलासी पर अभियुक्त के पास 315 बोर का एक अदद अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ।

मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!