क्रिकेट में विजयी टीम को पुरस्कार देकर किया सम्मानित : ज्ञान सिंह यादव
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। खेल राष्ट्रभक्ति का पर्यावाची है। क्रिकेट नें हर भारतवासी एक-दूसरें सें जुड़ा है। बच्चों को ऐसे खेलों के लिय प्रोत्साहित करने का वक्त है। लोगों को क्रिकेट में आगे आना चाहियें। इससे शरीर में फुर्ती आती है और शरीर अच्छा भी रहता है। इस खेल से हमारे देश में आगे बढ़ने के अवसर भी अधिक मिलते है। क्रिकेट आज के युवाओं की पहली पसंद है। क्रिकेट में विशेष रूचि रखते हुए आप सभी क्षेत्र, जिला प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। उक्त विचार विधानसभा जैद्पुर अन्तर्गत फतेहचंद जगदीश राय इण्टर कालेज मैदान पर सफदरगंज जूनियर प्रीमियर लीग क्रिकेट टॅूर्नामेन्ट के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि सपा नेता ज्ञान सिंह यादव नें व्यक्त किये। लीग में सफदगंज ए व सफदरगंज बी टीम के खिलाड़ियों के बीच मैच खेला गया। जिसमें सफदरगज ए टीम ने विजय प्राप्त की। मुख्य अतिथि श्री यादव नें विजयी टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। तथा झण्ड़ा दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर पंकज शर्मा, रमापति यादव, मनीष यादव, प्रधान प्रतिनिधि गोडारी विश्वास, शिवकुमार यादव, पूर्व प्रधान परसा उमेश यादव, ग्राम प्रधान अजय कुमार वर्मा, सरंक्षक अमरेन्द्र कुमार वर्मा, तुषार श्रीवास्तव, तारिक, मो0 जीशान, ताबिश किदवाई मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

