अलविदा जनरल बिपिन रावत! संसद में बयान देते हुए भर आया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गला, रखा गया मौन

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

रक्षा मंत्री संसद में कुन्‍नूर में कल हुए हेलीकाप्‍टर हादसे की जानकारी दे रहे हैं। इस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में सीडीएस की पत्‍नी भी शामिल हैं। इस हादसे में केवल ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह ही बच सके हैं, उनका भी इलाज चल रहा है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।संसद को इस हादसे की जानकारी देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सीडीसी जनरल बिपिन रावत कल कुन्‍नूर के आर्मी सर्विस कालेज में संबोधन के लिए जा रहे थे। 11:48 पर इस हेलीकाप्‍टर ने सुलूर एयरबेस से उड़ान भरी थी। 12:15 बजे इस हेलीकाप्‍टर को लैंड करना था। उड़ान के कुछ देर बाद करीब दोपहर 12:08 बजे ही उनके हेलीकाप्‍टर का संपर्क एटीसी से टूट गया। बाद में स्‍थानीय लोगों ने जंगल में आग लगी थी। वहां पर पहुंचने पर उन्‍हें हेलीकाप्‍टर का पता ला। हादसे के तुरंत बाद स्‍थानीय लोगों ने वहां पर राहत कार्य चलाया गया। वहां पर रेस्‍क्‍यू आपरेशन चलाया गया। वहां से जितने भी लोगों को निकाला गया उन्‍हें तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में बचे ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। उनको बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। राजनाथ ने कहा कि देश उनको कभी नहीं भूलेगा। उन्‍होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद वरिष्‍ठ अधिकारियों को हादसे की जगह पर भेज दिया गया था। इस मामले में वायु सेना के एयर मार्शल रैंक के अधिकारी के नेतृत्‍व में जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।राजनाथ ने बताया कि हादसे में मारे गए सभी लोगों का पार्थिव शरीर आज विशेष विमान से दिल्‍ली लाया जाएगा और कल सभी का अंतिम संस्‍कार पूरे सैन्‍य सम्‍मान के साथ किया जाएगा। ये बयान देते समय रक्षा मंत्री का गला भर आया था। इस बयान के बाद लोकसभा में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

 

Don`t copy text!