प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी के बाद चौतरफा घिरे अखिलेश यादव की सफाई, लंबी उम्र की कामना की

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काशी प्रवास पर विवादित बयान देकर चौतरफा घिरे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सफाई दी है। अखिलेश यादव इस समय पीएम मोदी को लेकर दिए एक विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में चल रहे हैं। उनका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो उन पर चौतरफा हमले शुरू हो गए। इस पर उन्होंने कहा कि उनका तंज तो सरकार पर था न कि पीएम मोदी को लेकर। उन्होंने कहा कि मैं उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूं।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया है। मैंने जो कहा था वह सिर्फ यूपी सरकार के लिए था। मेरे कहने का सिर्फ यही अर्थ था कि यूपी सरकार अब जाने वाली है। उसका अंत समय आ गया है। उन्होंने कहा कि मैं तो चाहता हूं की पीएम मोदी हमेशा स्वस्थ्य रहें और उनकी उम्र लंबी रहे। अखिलेश का यह भी कहा कि चुनावी प्रचार के दौरान चौकीदार और चायवाले जैसे बयान भी दिए जा रहे हैं। इन बयानों का भाजपा को कोई फायदा नहीं पहुंचने वाला है
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मोदी और योगी का टाइम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस बार रैलियों में जो भीड़ दिख रही है, वह वोट में भी तब्दील होगी। यह लोगों का उत्साह है। ये सभी लोग भाजपा को उखाड़ फेंकना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी लाल टोपी भाजपा के लिए खतरे की घंटी है। उन्हे समझ आ गया है कि उनकी सरकार जाने वाली है।

Don`t copy text!