टेरा गाँव में बनेगा ओपन गेम जिम, एसडीएम ने देखी भूमि
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
ज़ैदपुर बाराबंकी। ग्राम पंचायतों में रहने वाले युवाओं के शरीर को ठोस और मजबूत बनाने के साथ खेल के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत में ओपन गेम का निर्माण कार्य कराया जाना है। जिसके लिए उपजिलाधिकारी न्यायिक नवाबगंज व एडीओ पंचायत, लेखपाल के साथ टेरा गांव पहुंची थी। जहां पर उन्होंने ओपन गेम के लिए जमीन का निरीक्षण किया। हरख ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेरा में ओपन गेम का निर्माण कार्य कराया जाना है। जिसके लिए उपजिलाधिकारी न्यायिक नवाबगंज व प्रभारी बीडीओ हरख तान्या ओपन गेम की भूमि को देखने के लिए गई हुई थी। जहां पर उन्होंने ग्राम समाज की पड़ी हुई भूमि पर ओपन गेम बनाने का प्लान तैयार किया है। गांव के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने व शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए सरकार ने गांव में ओपन गेम बनवाने का फैसला लिया है। इसी के चलते ग्राम पंचायतों में खाली पड़ी ग्राम समाज की भूमि का चयन किया जा रहा है। इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव, ग्राम विकास अधिकारी जैसराम, अमित कुमार सहित ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक लेखपाल सभी मौजूद थे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

