समाजवादी पार्टी संघर्षा से जन्मी पार्टी है : ज्ञान सिंह यादव
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
बाराबंकी। समाजवाद लोहिया और डा. अम्बेड़कर के विचारों का संगम है। डा0. राममनोहर लोहिया ने मानव की स्थापना के पक्षधर समाजवादी थे। वह समाजवादी भी इस अर्थ में थें कि समाज ही उनका कार्यक्षेत्र था। और वह अपने कार्यक्षेत्र कों जनमंगल की अनुभूतियों से महकाना चाहते थे। अपनी प्रखर देशभक्ति और तेजस्वी समाजवादी विचारो के कारण वह अपने समर्थकों के साथ ही अपने विरोधियों के मध्य भी अपार सम्मान हासिल किया। तो वही डा. अम्बेड़कर बाबा साहेब ने सभी की शिक्षा, समान अधिकारों की बातों को अपने सिन्द्धातों के रुप में देश को समर्पित किया। वास्तव में समाजवाद से ही भारत फिर एक बार सोने की चिड़िया बन सकता है। उक्त विचार सदर विधानसभा अन्तर्गत ग्रामसभा मण्डोरा में समाजवादी बुलेटिन पत्रिका सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा नेता ज्ञान सिंह यादव नें व्यक्त किये। मुख्य अतिथि सपा नेता श्री यादव नें भाजपा सरकार पर निशाना सांधते हुये कहा कि आज जो समाजवादी विचारधारा के लोगों के घरों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। वह भाजपा सरकार की निराशा को दिखाता है। सपा इससे डरने वाली नही है। समाजवादी पार्टी संघर्षा से जन्मी पार्टी है। कार्यक्रम आयोजक ग्राम प्रधान मंडोरा मोनिका रावत नें मुख्य अतिथि श्री यादव का बूके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर पंकज शर्मा, सहजराम यादव, ईश्वर दीन कनौजिया, रामकुवारे गौतम, राममिलन गौतम मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270